JNU में फिर बवाल, मास्क पहने, डंडे लिए छात्राओं पर हमला करने वाले कौन थे? सामने आया वीडियो, देखें

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बड़ा बवाल हुआ है। कैंपस में घुसकर छात्रों से मारपीट की गई है।

कैंपस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग मस्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में डंडे भी हैं, जिससे वे छात्रों पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्राएं चीख रही हैं, चिल्ला रही हैं। ये पूछ रही हैं कि ये जो मास्क पहने और हाथों में डंडे लिए हुए हैं ये कौन हैं। हाथों में डंडे लिए जब ये लोग छात्राओं की ओर बढ़ते हैं तो उन्हें छात्राएं रुकने के लिए कह रही हैं। पूरे कैंपस में किस तरह का माहौल था, वीडियो में देखा जा सकता है।

मॉस्क पहने हुए कौन लोग थे, कहां से आए और क्यों हमला किया फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। कैंपस में हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइश घोष घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से पीटा है। मेरे ऊपर नकाब पहने लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि 25 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, छात्र संघ ने दावा किया है कि ये बवाल लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच हुआ है। कहा जा रहा है कि विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन के लिए 5 जनवरी आखिरी दिन था। ऐसे में छात्र रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते थे। लेकिन लेफ्ट और छात्र संघ ने उनको रोकने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस पूरे बवाल में मास्क पहने और हाथों में डंडे लिए कैंपस में लोग कहां से आए? वो कौन थे? इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। पूरी घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.