कर्नाटक के करवार में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के काली नदी में नाव डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोगों को बचा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त नाव पर 26 लोग सवार थे। 8 लोगों के शव बरामद किए जाने के बाद बाकी के लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर नौसेना और कोस्टगार्ड मौजूद हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। राह और बचाव के काम में मछुआरों की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा गोवा से नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर को भी राहत और बचाव के लिए रवाना किया गया है। नौसेना के डाइवर भी मौके पर मौजूद हैं, राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब नाव में सवार लोक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। ये लोग पास के द्वीप में मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय विधायक रुपानी नायाक भी इन लोगों के साथ थीं, लेकिन जो नाव डूबी है उस नाव में विधायक सवार नहीं थीं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.