Categories: IndiaNews

कर्नाटक: ड्राइवर की एक गलती और 25 जिंदगियां मौत के आगोश में समा गईं

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक निजी बस के नहर में गिरने से 25 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में कुछ छात्र भी शामिल हैं, जो छुट्टी होने के बाद अपने स्कूलों और कॉलेजों से घर लौट रहे थे।

मांड्या पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, “पांडवपुरा कस्बे के समीप कनागनामराड़ी गांव में दोपहर के आसपास यह घटना हुई। बस पुल पर फिसलकर कावेरी नदी नहर में जा गिरी।” अधिकारी ने कहा कि गोताखोरों ने बस को नहर से बाहर निकालने से पहले उसमें से 25 यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया। दुर्घटना स्थल बेंगलुरू से करीब 120 किलोमीटर दूर मांड्या कस्बे के बाद मैसूर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बस पांडवपुरा से मांड्या की ओर जा रही थी कि तभी चालक का बस पर से अचानक नियंत्रण खो गया और बस पुल के मोड़ पर से 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। दुर्घटना से राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ और नहर में गिरी बस को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंची सैकड़ों की तादाद में भीड़ के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव के काम में तेजी लाने और हादसे की समीक्षा करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद सीएम कुमारास्वामी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। कुमारास्वामी के अलावा राज्य के परिवहन मंत्री डीसी थाम्मान्ना और जिला प्रभारी सीएस पुत्ताराजू जिला उपायुक्त एन. मंजूश्री और जिला पुलिस आधीक्षक एसपी देवराज घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से हादसे की जानकारी।

बस हादसे में मरे गए लोगों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक के मंडया जिले में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के बारे में सुनकर दुख पहुंचा है। मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है। प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द-जल्द स्वस्थ हों।”

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.