Categories: Newsखेल

विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप: 3 बच्चों की मां मैरीकॉम ने रचा इतिहास, छठी बार खिताब पर किया कब्जा

भारत की मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने शनिवार को छठी बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की सोनिया चहल को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/india-news/Mary Kom becomes first woman boxer to win six gold medals at World Championships

‘मेग्नीफिसेंट मैरी’ नाम से मशहूर 35 साल की मैरीकॉम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में जारी 10वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

ये मैरीकॉम का विश्व चैम्पियनशिप में छठा स्वर्ण और कुल सातवां पदक है। मैरीकॉम विश्व चैम्पियनशिप में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बन गई हैं। उनसे पहले आयरलैंड की कैटी टेलर ने ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में 2006 से 2016 के बीच 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। उनके नाम एक कांस्य पदक भी है।

मैरी विश्व चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष) में सबसे अधिक पदक भी जीतने वाली खिलाड़ी बन गए हैं। मैरीकॉम 6 स्वर्ण और एक रजत जीत कर क्यूबा के फेलिक्स सेवोन (91 किलोग्राम भारवर्ग) की बराबरी की। फेलिक्स ने 1986 से 1999 के बीच छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

मैरीकॉम इस जीत के बाद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं इस जीत के लिए अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करती हूं, जो मुझे यहां समर्थन करने के लिए आए। मैं आप सभी की तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए यह महान पल है।”

पहले राउंड में दोनों खिलाड़ी सावधानी से एक दूसरे खेल को परख रहीं थीं और इसलिए ज्यादा आक्रमण नहीं कर रहीं थीं। दोनों ने अपने राइट पंच का अच्छा इस्तेमाल किया। मैरी ने कुछ पंच मारे, जिनमें से कुछ अच्छे सही निशाने पर लगे। इस बीच, हालांकि हना ने भी अपने राइट जैब का अच्छा उपयोग किया लेकिन मैरीकॉम अपनी फुर्ती से उनके अधिकतर पंचों को नाकाम करने में सफल रहीं।

दूसरे राउंड में दोनों ने आक्रामकता दिखाई और राइट जैब के साथ फिस्ट के संयोजन से हावी होने की कोशिश की। रणनीति दोनों खिलाड़ियों को एक जैसी थी। शुरुआत में हना ने अच्छे पंच मारे जो सटीक रहे। हालांकि दूसरे राउंड के अंत में मैरीकॉम ने दूरी बनाते हुए अपने लिए मौके बनाए और फिर समय पर पंच मार अंक बटोरे।

तीसरे राउंड की शुरुआती एक मिनट में मैरी ने राइट और लेफ्ट जैब के संयोजन से तीन-चार अच्छे पंच स्कोरिंग एरिया में मार जजों को प्रभावित किया लेकिन यहां से हना बेहद आक्रामक हो गईं और मैरी को उन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल हो गया। अनुभवी मैरी ने धैर्य बनाए रखा और जब हना लापरवाह दिखीं तब पंच मार अंक बटोरे।

वहीं सोनिया को जर्मनी की गेब्रिएल वाहनेर ने 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में मात दी। भारतीय मुक्केबाज को वाहनेर ने 4-1 से मात देकर स्वर्ण पदक जीतने से रोक दिया। पांच जजों ने 29-28, 29-28, 28-29, 29-28, 29-28 से फैसला जर्मनी की खिलाड़ी के पक्ष में दिया।

अन्य भारवर्ग के फाइनल मुकाबलों में से दक्षिण कोरिया की चोल मी पेंग ने कजाकिस्तान की झाइना शेकेरबेकोवा को 5-0 से हराते हुए 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता। 54 किलोग्राम भारवर्ग में चीनी ताइपे की यु तिंग लिन ने बुल्गारिया की स्टोयका पेट्रोवा को 4-1 से मात दे सोने का तमगा हासिल किया।

60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में आयरलैंड की कैली एन हैरिंगटन ने थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंडी को 3-2 से मात दी। 64 किलोग्राम के फाइनल में चीन की डैन डाउ ने यूक्रेन की मारिया वोवा को 5-0 से हराया।

69 किलोग्राम भारवर्ग में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन ने चीन की हांगकांग को 3-2 से शिकस्त दी। 75 किलोग्राम भारवर्ग में चीन की कियान ली ने नीदरलैंडस की मिरेली फोंटजिन को 4-1 से हराया।

81 किलोग्राम भारवर्ग में चीन की लिना वांग ने कोलंबिया की जेसिका सिनिसटेरा को 5-0 से परास्त किया। वहीं 81 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा के फाइनल में चीन की जियोली यांग ने तुर्की की सेनुल देमिर को 5-0 से मात दी।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.