कर्नाटक का सियासी नाटक अभी भी खत्म नहीं हुआ है। गुरुवार को विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत पर बहस हुई। इसके बाद शाम साढ़े छह कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
गुरुवार को फ्लोर टेस्ट नहीं होने से नाराज बीजेपी विधायकों ने कहा कि वो विधानसभा में ही सोएंगे। बीजेपी विधायकों का आरोप है कि विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार विश्वास मत टालना चाहते हैं। बीजेपी ने इस संबंध में राज्यपाल वजुभाई वाला को ज्ञपान सौंप कर गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी गुरुवार को फ्लोर टेस्ट कराने पर अड़े हैं। येदियुरप्पा का कहना है कि उनके पास बीजेपी के पास 105 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 100 से कम विधायक है।
येदियुरप्पा का दावा है कि कुमारस्वामी की सरकार गिर जाएगी। येदियुरप्पा ने दावा किया कि बीजेपी 4-5 दिनों में प्रदेश में सरकार बना लेगी। आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद से कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार संकट में है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.