एक बार 21, दूसरी बार 14 महीने सरकार चला पाए कुमारस्वामी, दोनों कार्यकाल का ये है बीजेपी कनेक्शन!

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है। सीएम कुमारस्वामी ने अपने 14 महीने के कार्यकाल के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया।

14 महीने पहले कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया था। चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। येदियुरप्पा ने शपथ भी ली थी, लेकिन ढाई दिन के भीतर येदियुरप्पा की सरकार ढह गई थी। वो सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे।

येदियुरप्पा की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने एक बीएसपी और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी को सीएम बनाया गया। सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी पर गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के आऱोप लगते रहे। आखिरकार 14 महीने बाद कुमारस्वामी की सरकार गिर गई।

गौर करने वाली बात ये है कि कुमारस्वामी दूसरी बार सीएम के तौर पर अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाए। इस बार भी बीजेपी सरकार गिराने का आरोप झेल रही है। आज से 12 साल पहले भी कर्नाटक में कुछ ऐसा ही नजारा था। जेडीएस ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाया था। उस वक्त भी कुमारस्वामी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री थे। करीब 21 महीने का कार्यकाल पूरा होते ही सरकार गई गई थी। अक्टूबर 2007 में कुमारस्वामी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

कहा जाता है कि बीजेपी और जेडीएस ने इस समझौते के तहत सरकार का गठन किया था कि 20 महीने बाद बीजेपी से सीएम होगा। लेकिन कुमारस्वामी ने बीजेपी को सत्ता सौंपने से इनकार कर दिया। नतीजा ये हुआ कि बीजेपी ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और सरकार अलपमत में आ गई थी।

कांग्रेस के साथ गठबंध से पहले बीजेपी की ये कोशिश थी कि कुमरस्वामी उसे समर्थन दें और उसकी सरकार बन जाए। लेकिन कुमारस्वामी ने सीधे तौर पर बीजेपी को समर्थन देने से मना कर दिया था। शुरुआत से यह अंदेशा था कि कर्नाटक में ज्यादा दिनों तक गठबंधन की सरकार नहीं चलेगी। आखिरकार गठबंध की सरकार गिर गई। कुमारस्वामी के दोनों ही कार्यकाल के दौरान बीजेपी पर सरकार गिराने के आरोप लगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.