Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: पीएम मोदी ने काशी को क्योटो बना दिया!

पीएम ने एक वीडियो ट्वीट किया है और ये बताने की कोशिश की है कि कुछ सालों बाद भोले के भक्त यहां पहुंचेंगे तो काशी में ना गलियों का जंजाल होगा और ना दर्शन के लिए लंबी कतार होगी।

पीएम मोदी के शासनकाल में बनारस की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है। इस शहर की बदलती सूरत की जानकारी खुद प्रधानंत्री ने देशवासियों को दी है। पीएम ने एक वीडियो ट्वीट किया है और ये बताने की कोशिश की है कि कुछ सालों बाद भोले के भक्त यहां पहुंचेंगे तो काशी में ना गलियों का जंजाल होगा और ना दर्शन के लिए लंबी कतार होगी। मतलब काशी विश्वनाथ की तस्वीर अब अद्भुत और अलौकिक होगी। पीएम ने एक एनिमेशन के जरिए समझाने की कोशिश की है कि कॉरिडोर बनने के बाद गंगा के घाट से मंदिर कैसा दिखेगा और वहां पहुंचने का रास्ता कैसे बदल जाएगा? ललिता घाट से ये कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। शुरुआत ललिता घाट से होगी और घाट के किनारे एक सांस्कृतिक सेंटर बनाया जाएगा।

ये रास्ता जब आगे की ओर जाएगा तो एक लाइब्रेरी होगी । लाइब्रेरी में काशी से जुड़ी किताबें और मंदिर का इतिहास बताया जाएगा। कॉरिडोर में कैफे भी होगा और भक्तों के लिए एक विश्राम स्थल भी। आगे की ओर वैदिक केंद्र होगा और फिर लोग देखेंगे वाराणसी गैलरी, जहां पुराने और नए काशी की हर तस्वीर नजर आएगी।

यात्रियों की सहूलियत के लिए केंद्र और कॉरिडोर में बनाई गई दुकानें आमने-सामने होंगी। इसके बाद कॉरिडोर का सबसे खास हिस्सा आएगा। मंदिर चौक शाम के वक्त रौशनी से गुलजार होगा और इसी चौक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे होंगे। इस पूरे कॉरिडोर की व्यवस्था ऐसी होगी कि सावन जैसे महीनों में भी जब लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे तो भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच जाएंगे। लोगों ने मंदिर से गंगा तक घरों का ऐसा जाल बुन दिया था कि मंदिर तो छोड़िए 1 किलोमीटर के फासले को 5 किलोमीटर का बना दिया था। गलियां और गंदगी गंगा किनारे से काशी विश्वनाथ मंदिर तक अब नजर नहीं आने वाली।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.