Blog

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक जयपुर के जिस रिजॉर्ट में रुके उसका एक दिन खर्च जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

महाराष्ट्र में सियासी नाटक जारी है। पिछले एक हफ्ते से हर पार्टी सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है, लेकिन अब तक कोई भी पार्टी जरूरी बहुमत नहीं जुटा पाई है। इस बीच पार्टियों को अपने विधायकों के टूटने का का डर है।

पार्टियां अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए उन्हें अलग-अलग जगह शिफ्ट कर रही हैं। कांग्रेस ने विधायकों को टूट से बचाने के लिए जयपुर शिफ्ट किया। जहां पर उन्हें जयपुर के एक फाइव स्टार ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में ठहराया था। सभी 44 विधायक 5 दिनों तक इसी रिजॉर्ट में रुके थे।

एक दिन का किराया

ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में कांग्रेस ने विधायकों के लिए 52 कमरे बुक किये थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजॉर्ट में एक कमरे का किराया करीब 19 हजार रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए विधायकों के ठहरने के लिए सिर्फ दिन का खर्च ही 9 लाख 88 हजार रुपये हो जाता है और करीब 5 दिन का खर्च 49 लाख 40 हजार रुपये होता है। इस रिजॉर्ट पर आपको हर तरह की लग्जरी मिलेगी। हर कमरे के साथ लॉन और हर कमरे से अटैच स्विमिंग पूल है। पूरा कमरा टच से संचालित होता है। बाथरूम के नल तक गोल्ड प्लेटेड हैं।

इसके साथ ही आपको हर कमरे के  साथ अटैक पूल के अलावा स्पा भी है। इसे जयपुर का सबसे अच्छा रिजॉर्ट माना जाता है। जिस तरह से कांग्रेस ने विधायकों को टूट से बचाने के लिए इतनी ज्यादा रकम खर्च की है। उस पर विपोधी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सादगी और आर्थिक तंगी की बात करने वाली कांग्रेस ने इतना पैसा कैसे खर्च कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.