उत्तराखंड में करवट ले सकता है मौसम, इन 5 पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देहरादून ब्यूरो/ उत्तराखंड में गुरुवार यानी आज से मौसम करवट ले सकता है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं पांच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत केदारनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम तक बर्फबारी पड़ सकती है। इसके अलावा टिहरी और यमुनोत्री घाटी में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में आज बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भी बर्फबारी हो सकती है।

चमोली, नई टिहरी और आसपास के इलाकों, यमुनोत्री घाटी और केदारनाथ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह से बादल छाए हैं। ऐशे में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी इलाकों में नवंबर के महीने में ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नवंबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नाभीढांग में तापमान माइनस 12 डिग्री तक जा पहुंच है। यही वजह है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते भेड़ पालकों ने तराई की ओर रुख कर दिया है।

बीते साल भेड़ पालकों ने दिसंबर के महीने में तराई की रुख किया था, लेकिन इस बार नवंबर के महीने में ही तराई का रुख कर दिया है। भेड़ पालकों का कहना है कि इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के चलते नवंबर के हमीने में ही निचले क्षेत्रों की ओर आना पड़ा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.