Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण की ज्यादातर सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे या सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे या फिर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, नगालैंड-मिजोरम की 1-1, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

पहले चरण में 91 लोकसभा सीटों के लिए कुल 1279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें से 559 निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

पहले चरण में 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी के पश्चिमी हिस्से के 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। बीजेपी के लिए यह चरण काफी अहम है, क्योंकि 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि एक सीट पर उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। पहले चरण में मतदान होने वाली सीटों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना और बिजनौर शामिल हैं।

पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हो रहा है। एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान जमुई से एक बार फिर से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। गया लोकसभा क्षेत्र से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। औरंगाबाद में भी एनडीए बनाम यूपीए का मुकबला है। बीजेपी ने वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं महागठबंधन की तरफ से हम के उपेन्द्र प्रसाद चुनावी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र की नागपुर सीट अहम है। यहां आरएसएस का मुख्यालय है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी मैदान में हैं। जबकि चंद्रपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री हसंराज अहिर बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है। पहले चरण का 11 अप्रैल यानी आज मतदान हो रहा है। जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.