फोटो: सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दूसरे चरण में 1629 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 1629 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें से 120 महिलाएं हैं। दूसरे चरण में 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नगदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया, जबकि कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5 लोकसभा सीटों और 35 विधानसभा सीटों पर, तमिलनाडु की 38 सीटों पर और पुदुच्चेरी की 1 सीट पर मतदान हो रहा है।
दूसरे चरण में 95 में से 55 सीट ऐसी हैं, जिन पर बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत पाई है। इस चरण में जिन 95 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उन पर 2014 में एनडीए ने 32, यूपीए ने 16 और अन्य ने 49 सीटों पर कब्जा जमाया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.