Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, बिहार के 4 प्रत्याशियों के नाम, मीरा कुमार को मिला टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। लिस्ट में 12 प्रत्याशियों को नाम हैं। सूची में बिहार के 4 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार के सासाराम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लिस्ट में बिहार के अलावा ओडिशा से 7 और उत्तर प्रदेश से एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है। बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से डॉ. अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से पार्टी ने सुप्रिया श्रीनाते को प्रत्याशी बनाया है।

इससे पहले देर रात कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें गुजरात के 6, राजस्थान के 19 और उत्तर प्रदेश के 6 प्रत्याशियों के नाम थे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पार्टी ने जोधपुर से टिकट दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर और मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर से प्रत्याशी बनाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.