Categories: IndiaNews

मध्य प्रदेश: बीजेपी विधायक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

मध्य प्रदेश के नीमच से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बीजेपी विधायक प्रदीप सिंह परिहार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने विधायक को 5 अप्रैल तक के लिए कनावटी जेल भेज दिया। मंदसौर संसदीय सीट से सांसद सुधीर गुप्ता को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने के बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन समेत बीजेपी के कई नेताओं ने बिना पुलिल की इजाजत के जुलूस निकाला था।

27 मार्च को बीजेपी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने विधायक समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया।

आरोपी पक्ष के वकीलों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने उनका पुराना रिकॉर्ड देखा। एक से ज्यादा बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कोर्ट ने दोषी पाया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेद दिया।

वहीं, इस मामले में बाकी के तीन आरोपियों को 10-10 हजार रुपये के मुचलके पर कोर्ट ने छोड़ दिया गया। बीजेपी नेताओं के वकील ने बताया कि सेशंस कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई, इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.