एमपी में किसानों की कर्जमाफी के बाद कमलनाथ सरकार ने आदिवासी परिवारों के लिए किया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य के आदिवासी परिवारों को बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है।

जिन आदिवासी परिवारों ने गैर लाइसेंसी साहूकारों से कर्ज ले रखा है उनके लिए अच्छी खबर है। सीएम कमलनाथ ने मंगलवार को जनाधिकार कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में जनजातीय परिवारों को राहत देने के लिए साहूकारी ऋण विमुक्ति अध्यादेश लाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस अध्यादेश लाए जाने के बाद जो गैर लाइसेंसी साहूकार जबरन आदिवासी परिवारों से कर्ज वसूली कर रहे हैं। उनके लिए जेल का प्रावधान होगा। जो गैर लाइसेंसी साहूकार अवैध तरीके से वसूली करेंगे उन्हें तीन साल की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

सीएम कमलनाथ ने कलेक्टर्स को ये निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में उन गैर लाइसेंसी साहूकारों पर नजर रखे जो अवैध तरीके से आदिवासी परिवारों से कर्ज की वसूली कर रहे हैं। साथ की कमलनाथ ने कलेक्टर्स उनके जिलों में मौजूद गैर लाइसेंसी साहूकारों की सूची भी मांगी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने का अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को जन-धन खातों में ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही आदिवासी परिवारों को रुपे-कार्ड जारी किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.