तो टूट जाएंगे मध्य प्रदेश बीजेपी के 32 विधायक? कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी ने दिया बड़ा बयान

कर्नाटक में सरकार गंवाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी की ईंट का जवाब पत्थर से देना शुरू कर दिया है।

कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी नेता गोपाल भार्गव पर बड़ा हमला बोला है। पटवारी ने बीजेपी को संभलने की हिदायत दी, और आगे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मंत्री पटवारी ने कहा कि बीजेपी की ऐसी ही हरकत रही तो उसकी ‘बत्तीसी’ टूट जाएगी। गोपाल भार्गव के बयान पर पलटवार करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “न तो हम लोहे के चने चबाएंगे और न ही दांत तुड़वाएंगे, अभी तो दो दांत टूटे हैं आपके (बीजेपी के), आने वाले समय में ऐसी ही हरकतें चलती रहीं तो बत्तीसी भी टूट जाएगी।”

अपने बयान में जीतू पटवारी उन दो विधायकों का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने कुछ दिन पहले कमलनाथ सरकार के पक्ष में विधानसभा में एक बिल के समर्थन में वोट दिया था। पटवारी ने इन्हीं दोनों विधायकों को बीजेपी के दो दांत बताया। साथ ही उन्होंने इशारे में ये भी कहा कि अभी तो ये दो विधायक टूटे हैं, अगर ऐसा ही रहा तो बीजेपी के 32 और विधायक टूट जाएंगे।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलथान सरकार के मंसूबों पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, बीजेपी के आर्थिक तौर पर कमजोर और कमजोर तबके के विधायकों को बहला-फुसलाकर प्रलोभन देकर इस कोशिश में है कि उन्हें समर्थन दे दें, लेकिन ऐसा नहीं होना वाला है, क्योंकि बीजेपी के विधायक लोहे के चने के समान हैं, जिन्हें जो भी चबाने की कोशिश करेगा, उसके दांत टूट जाएंगे। गोपाल भार्गव के इसी बयान पर जूती पटवारी ने पलटवार किया है।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

35 minutes ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.