‘पूरी दुनिया’ में नंबर 1 हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

पीएम मोदी ने 2019 वर्ल्‍ड लीडर्स ऑन फेसबुक की रिपोर्ट में दुनिया के सभी बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल किया है। यह रिपोर्ट सालाना तैयार किए जाने वाली ‘ट्विप्लोमेसी’ स्टडी का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है। हर कोई उनका लोहा मान रहा है। सोशल मीडिया ने भी पीएम मोदी का लोहा माना है। वो यहां भी किंग के रूप में उभरे हैं। पीएम ने 2019 वर्ल्‍ड लीडर्स ऑन फेसबुक की रिपोर्ट में दुनिया के सभी बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए पहला पायदान हासिल किया है। आपको बता दें कि यह रिपोर्ट सालाना तैयार किए जाने वाली ‘ट्विप्लोमेसी’ स्टडी का हिस्सा है। इस रिपोर्ट को तैयार किया है जानी-मानी संचार एजेंसी बीसीडब्ल्यू ने। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो फेसबुक पर सबसे इंगेज्ड वैश्विक नेता हैं।

वर्ल्ड के शक्तिशाली लीडर्स की सोशल मीडिया पर पकड़ जानने के लिए सोशल साइट फेसबुक के ‘क्राउडटैंगल’ टूल की मदद से 962 फेसबुक पेजों की एक्टिविटी का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी फेसबुक पेज पर 4.35 करोड़ लाइक्स हैं। जबकि उनके आधिकारिक पेज को 1.37 करोड़ लाइक करते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर काबिज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी फेसबुक पेज को 2.30 करोड़ लाइक्स मिले हैं।

फेसबुक पर लाइक्स के मामले में तीसरे नंबर पर हैं जॉर्डन के सुल्तान अब्दुल्लाह की पत्नी। जॉर्डन की पत्नी रनिया जॉर्डन के फेसबुक पर 1.69 करोड़ लाइक्स हैं।रनिया फेसबुक के साथ ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो फेसबुक पर सबसे इंगेज्ड नेता जरूर हैं, लेकिन लाइक्स के मामले में वो चौथे नंबर पर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.