Categories: IndiaIndia NewsNews

नए साल में बेकार हो जाएगा आपका क्रेडिट और डेबिट कार्ड !

RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक जनवरी से मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाला क्रेडिट और डेबिट कार्ड काम करना बंद कर देगा। आपको नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

अगर आप अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एक जनवरी से आपका कार्ड बेकार हो सकता है। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक जनवरी से मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाला कार्ड काम करना बंद कर देगा। अगर आप भी इसी तरह के कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो बेकार हो जाएगा और आपको नए कार्ड के लिए आवेदन देना होगा।

दरअसल इस वक्त देश में दो तरह के एटीएम इस्तेमाल में हैं। मैग्नेटिक स्ट्राइप वाला और चिप कार्ड वाला। मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड को सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं माना जा रहा है और यही वजह है कि इसे बंद किया जाएगा। जानकारों की मानें तो मैग्‍नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड से डेटा चोरी होने का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि आरबीआई ने 27 अगस्त, 2015 को एक दिशा-निर्देश जारी किया था और बैंकों को कार्ड बदलने की पूरी प्रक्रिया के लिए तीन साल से अधिक का वक्त दिया था।

दोनों कार्ड्स में फर्क क्या है?

मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड ट्रांजैक्शन के दौरान आपको सिग्नेचर या पिन की जरूरत होती है। इसी स्ट्रिप की मदद से कार्ड स्‍वाइप के वक्‍त मशीन आपके बैंक इंटरफेस से जुड़ती है और प्रोसेस आगे बढ़ता है। जबकि चिप वाले कार्ड में सारी इन्‍फॉरमेशन चिप में मौजूद होती है। इनमें भी ट्रांजैक्‍शन के लिए पिन और सिग्‍नेचर जरूरी होते हैं लेकिन, ईएमवी चिप कार्ड में ट्रांजैक्‍शन के वक्‍त यूजर को ऑथेंटिकेट करने के लिए एक यूनीक ट्रांजैक्‍शन कोड जनरेट होता है, जो वेरिफिकेशन को सपोर्ट करता है। जबकि ऐसा मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड में नहीं होता।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.