Categories: Newsखेल

अपराजेय है कोहली की ‘कंपनी’ एक साल में कोई भी सीरीज नहीं हारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी टी-20 मैच में हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। शिखर धवन को सीरीज में उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच भारत ने जीत लिया है। इस जीत के साथ से ही भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सिडनी में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 164 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 168 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 41 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी मेंं 4 चौके और दो छक्के जड़े। इस शानदार पारी के साथ ही कोहली के 65 टी-20 मैच में 19 अर्धशतक हो गए हैं। कोहली के अलावा शिखर धवन ने में जीत मेंं अहम योगदान दिया। धवन ने 41 रन बनाए। वहीं बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहरा करते हुए क्रुणाल पंड्या ने चार विकेट लिए। क्रुणाल पंड्या को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले T-20 मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी और दूसरा टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरे मैच में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर लिया। इस बराबरी के साथ ही टीम इंडिया ने पिछली नौ सीरीज से चले आ रहे अपराजेय क्रम को जारी रखा। पिछली 10 सीरीज में भारत 8 जीता और 2 ड्रॉ रही हैं। विदेशी धरती पर ये टीम इंडिया की लगातार छठी सीरीज है, जिसमें टीम इंडिया हारी नहीं है।

 

 

 

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.