मुंबई के पास बदलापुर में बाढ़ के बीच में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ट्रेन शुक्रवार रात 10 बजे बाढ़ में फंसी थी। इसके बाद शनिवार सुबह 9 रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
सेना, NDRF और हेलीकॉप्टर की मदद से सभी 900 यात्रियों को दोपहर करीब 3 बजे तक बचा लिया गया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में 9 गर्भवती महिलाएं शामिंल हैं। आपको बता दें कि मुंबई के आसपास के इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई में शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर के बीच 219 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस के मुताबिक राहत और बचाव में नेवी में की 7 टीमें इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी के अलावा स्थानीय प्रशासन जुटा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यात्रियों को बचाने के लिए NDRF समेत तीनों सेवाओं की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूरे अभियान पर करीब से नजर बनाए हुए है।
मुंबई में लगातार हो रही है बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश की वजह से शनिवार को 7 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया है। कल्याण से कर्जत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा अगले 24 से 48 घंटों में राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में भारी बारिश के आसार हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.