Blog

EXIT POLL: महाराष्ट्र और हरियाणा में फिर बीजेपी सरकार, पढ़िए किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल आ गए हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल्स में दोनों ही राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। हरियाणा के एग्जिट पोल में 90 में से 70 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में 288 में से बीजेपी गठबंधन को 200 के करीब सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 55 फीसदी और हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ है।

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल

India today-axis My India के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी को 166 से 194 सीटें मिल सकती हैं। जबकि टाइम्स नाउ के EXIT POLL में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 230 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ के EXIT POLL के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 48 सीटें मिल सकती हैं। वहीं News 18-Ipsos ने अपने exit poll में बीजेपी-शिवसेना को 243 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस-एनसीपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान है। ABP-CVoter ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना को महाराष्ट्र 204 सीटें तो कांग्रेस-एनसीपी को 59 सीटें दी हैं।

EXIT POLLSBJP+CONG+OTH
इंडिया टुडे-एक्सिस166-19472-9022-34
एबीपी-सी वोटर2046915
न्यूज 18- आईपीएसओएस243414
टाइम्स नाउ2304810
टीवी 9- भारत वर्ष1977516

हरियाणा का एग्जिट पोल

हरियाणा में ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलते हुए दिखाया गया है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं। पोल ऑफ पोल्स ने बीजेपी को अपने एग्जिट पोल में 63 सीटें जबकि कांग्रेस को 16 सीटों के मिलने का अनुमान जताया है। जबकि एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 72 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

EXIT POLLS BJP+ CONG+ OTHINLD
टाइम्स नाउ711108
जन की बात571716
न्यूज एक्स771102
टीवी 9 भारतवर्ष472320
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट7509501
एबीपी न्यूज- सी वोटर720810
पोल ऑफ पोल631611
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.