Categories: IndiaNews

महाराष्ट्र: गिफ्ट की दुकान में हथियार बेचने वाले बीजेपी नेता ने उगले राज़, पूछताछ में बताया कहां से लाता था हथियार

महाराष्ट्र के डोम्बिवली में गिफ्ट की दुकान में हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले बीजेपी नेता की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को रिमांड पर ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

आरोपी ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। इसी सिलसिले में ठाणें क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक दे वराज ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “पूछताछ में आरोपी बीजेपी नेता धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि इन हथियारों को वो क्रॉफर्ड बाजार से बेचने के लिए लेकरा आया था। हमने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है, आगे की जांच जारी है।”

क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को बीजेपी नेता नेता धनंजय कुलकर्णी की दुकान पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद पुलिस के होश उड़ गए थे। छापेमारी के दौरान गिफ्ट की दुकान से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और दुकान को सीज कर दिया था।

छापेमारी के दौरान आरोपी की दुकान से तलवार, चाकू, फाइटर, एयरगन और कुरहदी समेत करीब 170 हथियार बरामद किए गए थे। अपने  बयान में पुलिस ने कहा था कि आरोपी इन हथियारों को फैशनेबल वस्तुओं की बिक्री के नाम पर बेचा करता था। आरोपी बीजेपी नेता स्थानीय बीजेपी विधायक का करीबी बताया जाता है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में बीजेपी नेता की दुकान से हथियार मिलने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस केस दर्ज इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.