उद्धव ठाकरे ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, तीनों दलों के दो-दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने मराठी भाषा में महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली। वह ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम 6.40 बजे उद्धव ठाकरे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उद्धव के बाद कैबिनेट के दूसरे मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के दो-दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उद्धव ने भगवा रंग का कुर्ता पहने हुए थे, जो कि उनकी पार्टी का रंग भी है। विनम्रता दिखाते हुए औपचारिकताओं को पूरा करने के तुरंत बाद, ठाकरे ने मंच के सामने कदम रखा और सम्मान के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए घुटने के बल बैठकर जनता की ओर नतमस्तक हुए।

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम) में किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है।

शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटे भी मौजूद रहे। इसके आलावा पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, कपिल सिब्बल, पृथ्वीराज चव्हाण, डीएम के प्रमुख स्टालिन, टीआर बालू, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने हिस्सा लिया। इसके अलावा संजय राउत, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार और सुप्रिया सुले  भी समारोह में शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.