महाराष्ट्र: शिवसेना का बड़ा बयान, कहा- उसे 170 विधायकों का है समर्थन, NCP-कांग्रेस का मिल गया साथ?

महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनाने जा रही है फिलहाल इसकी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। लेकिन जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं उससे कई संकेत मिल रहे हैं।

मुंबई में एनसपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने विधायकों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक के कुछ ही देर बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवसेना के नेता संजय राउत का उन्हें मैसेज आया था, लेकिन मीटिंग में होने की वजह से वह जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने ये भी कहा कि चुनावों के बाद ये पहली बार है जब संजय राउत ने उन्हें संपर्क किया। पवार ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे क्यों मैसेज किया, मैं थोड़ी देर में उन्हें फोन करूंगा। गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले संजय राउत, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात कर चुके हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी द्वारा 50-50 फॉर्मूला लागू नहीं करने से नाराज शिवसेना लगातार यह संकेत दे रही है कि वह कंग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि उसने खुलकर अभी नाम नहीं लिया है। रविवार को एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना को 170 से ज्यादा विधयकों का समर्थन है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि यह समर्थन 175 तक जा सकता है। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 145 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में संजय राउत ने यह कहकर कि उनकी पार्टी को 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है, अटकलें और तेज कर दी हैं।

शिवसेना अगर बीजेपी को समर्थन नहीं दे रही है तो संजय राउत के बयान का एक ही मतलब हो सकता है और वो ये कि उनकी पार्टी को दूसरी पार्टियों का समर्थन मिल गया है। सवाल ये कि क्या एनसीपी और कांग्रेस, शिवसेना को समर्थन करने जा रही हैं। फिलहाल संजय राउत के बयान से तो ऐसा ही लगता है।

संजय राउत के बहुमत वाले दावे पर गौर करें तो शिवसेना के पास 56 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 44 और एनसीपी के पास 54 सीटें हैं। अगर तीनों दलों की सीटों को मिला दिया जाए तो 154 का आंकड़ा पहुंच जाएगा। निर्दलीय और अन्य  विधायकों को इसमें जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 170 के पार पहुंच जाएगा। संजय राउत के बहुमत वाले दावे से इन्हीं बातों का संकेत मिल रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.