विधानसभा उपचुनाव: BJP ने उत्तराखंड की एक और बंगाल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों और उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

बीजेपी ने उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट से चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाया है। चंद्रा पंत पेशे से शिक्षिका हैं। इस सीट से चंद्रा पंत के पति प्रकाश पंत तीन बार निर्वाचित हुए थे, और राज्य की मौजूदा सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। जून में उनका निधन हो गया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर भी बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें मेदिनीपुर जिले की कालियागंज(अनुसूचित) सीट से कमल चंद्र सरकार, नदिया जिले की करीमपुर से जयप्रकाश मजूमदार और उत्तर दिनाजपुर जिले की खड़गपुर सदर से प्रेमचंद झा को पार्टी ने टिकट दिया है। तीनों विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे।

कालियागंज सीट पर कांग्रेस विधायक प्रमथ नाथ राय के निधन के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के लोकसभा चुनाव जीतने पर खड़गपुर सीट खाली हुई है। इसी तरह करीमपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस की विधायक महुआ मोइत्रा के इस साल कृष्णनगर सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.