पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’!

नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव के मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई है।

इंटरनेशनल कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल और पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान आमने-सामने आए। अनवर मंसूर ने मित्तल की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर इस मुलाकात को टाल दिया। इससे पहले भी सुनवाई के दौरान आतंकी हमलों के मद्देनजर भारतीय अधिकारियों ने पाक अफसरों से हाथ नहीं मिलाया था।

अदालत में सुनवाई के दौरान भारत ने पाकिस्तान को घेरा। दीपक मित्तल और हरीश साल्वे ने भारत का पक्ष रखा और पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। हरीश साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान ने वियना संधि का उल्लंघन किया है और 13 बार गुजारिश करने के बावजूद कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया। दोनों ने ही कुलभूषण जाधव को निर्दोष बताया।

साल्वे ने अदालत में कहा कि सुनवाई के दौरान पाकिस्तान ने कानूनी प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं किया। इसे ‘गैरकानूनी’ घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का आचरण इस बात का भरोसा नहीं दिलाता कि जाधव को वहां इंसाफ मिल सकता है। साल्वे ने पड़ोसी मुल्क पर आरोप लगाया कि वह भारत के खिलाफ चलाए जा रहे अपने प्रॉपगेंडा के लिए ग्लोबल प्लैटफॉर्मस का इस्तेमाल कर रहा है।

क्या है मामला?

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान की सेना ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद वहां की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में जाधव को मौत की सजा सुनाई थी।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.