Categories: IndiaNews

मुंबई हमले की बरसी पर मेघायल के राज्यपाल के ट्वीट से मचा बवाल, विवाद बढ़ता देख जताया खेद

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने सोमवार को 26/11 आतंकवादी हमले की 10वीं बरसी पर एक विवादास्पद ट्वीट किया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

राज्यपाल तथागत रॉय ने लिखा कि ‘पाकिस्तान प्रायोजित 2008 के हमले में कोई मुसलमान नहीं मारा गया था।’ उन्होंने हालांकि तुरंत ही अपना ट्वीट हटा दिया और इस पर खेद प्रकट किया। रॉय ने अपने ट्वीट में लिखा था, “पाक-प्रायोजित मासूमों (मुसलमानों को छोड़कर) के जनसंहार की 10वीं बरसी। क्या किसी को याद है कि हमने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों को क्यों कम नहीं किया है, (या संबंध को तोड़े जाएं या युद्ध के लिए तैयार रहें)।”

इसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया और कहा कि वह तथ्यों को लेकर गलत थे। तथागत भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रमुख रह चुके हैं। अपने ट्वीट से उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दावा करने वाली पार्टी की सोच उजागर कर दी है और यह भी कि पार्टी अपनी रणनीति के तहत अपने सदस्यों के बीच किस तरह का भ्रम फैलाना उचित समझती है।

उन्होंने कहा, “मुझे 26/11 हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मुस्लिमों को छोड़ देने की गलत जानकारी मिली थी। असल में इस हमले में मुस्लिमों ने भी अपनी जान गंवाई। यह तथ्यों से जुड़ी एक गलती थी जिसकेमैं माफी मांगता हूं। यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।”

इससे पहले भी तथागत रॉय कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “हर दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर हल्ला किया जाता है, जबकि यह साल में कुछ ही दिन होता है। लेकिन सुबह 4:30 बजे लाउडस्पीकर से होने वाली अजान पर कोई कुछ नहीं बोलता ?”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.