आजम खान ने क्यों कहा कि उनका बेटा लादेन या दाऊद नहीं?

समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खान के सितारे इन दिनों गर्दिश है। एक बाद एक मुश्किलों में वो घिरते जा रहे हैं। उनके साथ ही उनके बेटे पर भी कानून का शिंकजा कसा है।

पासपोर्ट में गलत जानकारी देने पर पुलिस ने उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गिरफ्तार किया था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने गौर यूनिवर्सिटी से लेकर बेटे की गिरफ्तारी तक हर मुद्दों पर अपनी बात रखी है। आजम खान ने कहा कि अगर ताजमहल की जगह 2 हजार विश्विद्यालय बने होते तो आज मुस्लिम समुदाय दुनिया के सबसे पढ़ा-लिखा समुदाय होता। बेटे का बचाव करते हुए आजम ने कहा कि पासपोर्ट में एक गलती से यह मतलब नहीं है कि उनका लादेन से संबंध है। आपको बता दें कि अबदुल्ला आजम पासपोर्ट में जन्मतिथि के मामले में फंसे हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

सांसद रमा देवी पर संसद में की गई शायरना टिप्पणी पर चौतरफा आलोचना झेल रहे आजम खान ने इस पर भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उर्दू प्यार और मानवता की भाषा है। अगर मैंने एक भी गैरसंसदीय शब्द इस्तेमाल किया है तो मैं लोकसभा से इस्तीफा देने को तैयार हूं। आजम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के ना चाहने के बावजूद मैं संसद बना। बस यही बात सरकार की आखों में खटक रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी की जांच पर क्या कहा?

जौहर यूनिवर्सिटी जमीन विवाद पर आजम खान ने कहा कि चार सौ बीघा जमीन खरीदी गई तो चार बीघे के जालसाजी क्यों की जाएगी? ये आरोप वो लोग लगा रहे हैं जो पहले ही अपनी जमीनें बेच चुके हैं। इसमें से कुछ का को आपराधिक इतिहास भी है। किताब चोरी के आरोपों पर सफाई देते हुए रामपुर के सांसद ने कहा कि उन्हें चोर इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि उन्होंने ऐसे मदरसे से किताबें खरीदीं जो 60 साल पहले ही बंद हो चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.