प्रतिकात्मक तस्वीर
वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने TikTok पर लगे बैन को हटा लिया है।
अदालत ने इसी महीने TikTok को अश्लील कंटेंट वाला बताते हुए इस बर प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत में TikTok की तरफ से पेश वकील ने कहा कि ऐप को बैन करना समाधान नहीं है, बल्कि यूजर्स की राइट की सुरक्षा करना जरूरी है। ऐप पर से बैन हटना कंपनी के लिए बड़ी राहत है। क्यंकि बैन लगने के बाद से ही कंपनी को हर दिन करीब 3.49 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ऐप पर प्रतिबंधन लगने के बाद से हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनी 250 कर्मचारियों की छटनी करने पर विचार कर रहा था।
मद्रास हाईकोर्ट का ये फैसला TikTok यूजर्स के लिए भी राहत लेकर आया है, क्योंकि जो भी शख्स इस ऐप को पसंद करता है अपने फोन में डाउनलोड नहीं कर पा रहा था। हालांकि जिनके फोन में ऐप पहले से इंस्टॉल था वो पहले भी ऐप के जरिए वीडियो बना पा रहे थे। आपको बता दें कि TikTok भारत में बहुत की पॉपुलर है और यहां इसके करीब 300 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.