पश्चिम बंगला में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। अलग-अलग थीम पर पंडाल भी तैयार किए जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात में दुर्गा पूजा के लिए एक ओयजन समिति विशेष तरह की प्रतिमा तैयार करवा रही है। इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए 50 किलो सोने का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। प्रतिमा को तैयार करने का काम आखिरी चरण में है।
संतोष मित्र स्क्वायर पूजा समिति के पंडाल में 13 मीटर ऊंची की इस खास प्रतिमा को तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने बताया कि इससे पहले कोलकाता में कभी सोने की प्रतिमा नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि समिति ने प्रतिमा के लिए सोना खरीदा है। प्रतिमा के लिए कई ज्वैलर्स ने सोना मुहैया भी कराया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के सांकेतिक विसर्जन के बाद ज्वैलर्स को उनका सोना लौटा दिया जाएगा। राज्य में 4 अक्टूबर से दुर्गा पूजा की शुरूआत होगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.