महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर भी प्रवर्तन निदेशालय की तलवार लटकने लगी है।
ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में खुद के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि वो शुक्रवार दोपहर 2 बजे खुद ही ईडी कार्यालय में खुद को पेश करेंगे। पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे मंगलवार को ईडी मामले का पता चला। मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा।”
उन्होंने कहा, “मैं देश के संविधान में विश्वास करता हूं। मैं कभी भी किसी भी बैंक में निदेशक नहीं रहा। लेकिन मैं ईडी का पूरा सहयोग करूंगा और उन्हें जो भी जानकारी की जरूरत होगी उन्हें दूंगा।”
ईडी ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 25 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के साथ ही दूसरे नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके विरोध में एनसीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पवार का यह बयान आया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.