उद्योगपति राहुल बजाज के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह से पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है।
निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, ”राहुल बजाज ने जिन मुद्दों को उठाया, उसका जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने दिया। सवाल हों, आलोचनाएं हों सबको सुना जाता है, उनका जवाब दिया जाता है, उसे रेखांकित किया जाता है।” वित्त मंत्री ने लिखा कि अपनी धारणा फैलाने की जगह जवाब पाने के कई बेहतर तरीके हैं। इस तरह की बातों से देश हित पर चोट लगती है।
राहुल बजाज ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से कहा था कि देश में लोग इस वक्त खौफ में जी रहे हैं। जो सरकार की आलोचना करने से दूर भागते हैं। उन्हें भरोसा नहीं है कि उनकी आलोचना को सरकार में किस तरह लिया जाएगा। कार्यक्रम में राहुल बजाज ने साध्वी प्रज्ञा पर कहा था कि उन्हें पहले तो टिकट दिया गया, फिर जब वो चुनाव जीतकर आईं तो उन्हें डिफेंस कमेटी में लिया गया। ये माहौल जरूर हमारे मन में हैं, लेकिन इसके बारे में कोई बोलेगा नहीं।
अमित शाह ने राहुल बजाज के डर के माहौल वाले बयान को उसी मंच से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि किसी को किसी के बारे में डरने की जरूत नहीं है। मीडिया में लगातार मोदी सरकार की आलोचना हो रही है, अगर आप कह रहे हैं कि इस तरह का मौहाल पैदा हो गया है तो इसे ठीक करने के लिए हमें काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और अगर आलोचना में दम है तो हम उसे सुधारने की कोशिश करते हैं। उसी मंच से अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गोडसे पर दिये बयान की भी आलोचना की थी।
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…
This website uses cookies.