Categories: IndiaIndia NewsNews

एटीएम में डालिए चेक, एक मिनट में मिलेगा कैश !

एटीएम कार्ड की तरह ही अब चेक से भी आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। एनसीआर इंडिया ने एक ऐसा एटीएम मशीन बनाया है जिसमें चेक डाल कर तुरंत पैसे निकाले जा सकते हैं

अब चेक से पैसे निकालने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एटीएम कार्ड की तरह ही अब चेक से भी आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। देश में एटीएम मशीन बनाने वाली कंपनी एनसीआर इंडिया ने एक ऐसा एटीएम मशीन बनाया है जिसमें चेक डाल कर तुरंत पैसे निकाले जा सकते हैं। खास बात ये है कि इस एटीएम की मदद से ग्राहक दिन हो या रात कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। छुट्टी वाले दिन भी आप इस एटीएम में चेक डालकर पैसे निकाल सकते हैं। दो प्राइवेट बैंक ने इसे मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बैंग्लुरू मे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया भी है।

इस एटीएम की कई और खासियत भी है। पैसे जमा करने के अलावा आप इस स्मार्ट एटीएम से पैसे जमा भी कर सकते हैं। साथ ही KYC अपडेट कर सकते हैं। इसी स्मार्ट एटीएम में आप अपने फिंगरप्रिंट के जरिए आधार लिंक कर सकते हैं। लोकल चेक के साथ ही आप आउटस्टेशन चेक भी इस एटीएम के जरिए इनकैश करा सकते है, लेकिन उसके लिए आपके बैंक का जिस बैंक का एटीएम लगा है उस बैंक के साथ करार होना चाहिए।

ये होगा कैश निकालने का तरीका
स्मार्ट एटीएम से कैश निकालने के लिए सबसे पहले आपको एटीएम के लाइव टेलर से कनेक्ट करना होगा जो एक क्लिक से हो जाएगा। इसके बाद भाषा का चयन करना होगा। भाषा का चयन करते ही आप सीधे बैंक कर्मचारी से जुड़ जाएंगे। जुड़ने के बाद एटीएम का पूरा कंट्रोल बैंक कर्मचारी के पास होगा। बैंक कर्मचारी आपको आगे की प्रोसेस समझाएगा। निर्धारित जगह पर चेक डालने के बाद आपसे ऑथेंटिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा जिसे आप एटीएम में ही स्कैन करा सकेंगे। फिर स्क्रीन पर ही आपको एक सिग्नेचर करना होगा और वेरिफिकेशन के बाद एक मिनट के अंदर कैश आपके हाथो में होगा। एटीएम से  पैसे निकालेते समय कैश की डिनामनेशन भी चुन सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.