CWC 2019: ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में एंट्री, इंग्लैंड का क्या होगा?

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हुए मुकाबले में उसने मेजबान इंग्लैंड को 64 रनों से हरा दिया। इस तरह प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ कंगारुओं की टीम सबसे ऊपर है। जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है।

लॉर्ड्स में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिंच की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 221 रनों पर ही ढेर हो गई। इस हार के बाद इंग्लैंड के लिए अंतिम 4 में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया। अगर उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एरॉन फिंच ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 116 गेंदों पर 100 रन बनाए। जबकि डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली। वॉर्नर ने 61 गेंदों पर 53 रन बनाए। अच्छी शुरुआत मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया। मेजबान इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था तभी जेम्स विंसे आउट हो गए। इंग्लैंड ने 26 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम को संभाल और 115 गेंदों में 89 रन बनाए। वो मैच का रुख बदलते ही दिख रहे थे कि स्टार्क ने उन्हें आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेहरनडोर्फ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 44 रन देकर 5 विकेट लिए। जबकि मिशेल स्टार्क ने 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। स्टार्क ने इंग्लैंड के 3 बड़े बल्लेबाजों को आउट किया।

टूर्नामेंट से पहले मेजबाद इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वर्ल्ड कप में अब तक उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। 7 मैंचों में ये उसकी तीसरी हार है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

7 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

7 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.