शुक्रवार को रिहा हो जाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन

पाकिस्तान शुक्रवार को वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करेगा। गुरुवार को इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में ये घोषणा की है।

देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। पाकिस्तान शुक्रवार को वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा करेगा। गुरुवार को इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में ये घोषणा की है। रिहाई का ऐलान करते हुए इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान शांति का संदेश देने के लिए यह कदम उठा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनंदन को वाघा बॉर्डर के रास्ते रिहा किया जाएगा।

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए भारत ने अपने वायुसेना के जवान को बिना शर्त रिहा करने को कहा था। भारत की तरफ से दो टूक कहा था कि इसके लिए सौदेबाजी नहीं की जाएगी। भारत ने ये भी चेतावनी दी थी कि विंग कमांडर को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए ना ही उसके साथ खराब व्यवहार किया जाए। आपको बता दें कि अभिनंदन पाकिस्तान के एयरफोर्स के हमले को नाकाम करते हुए पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन के परिवार के बारे में जानकर आपको गर्व होगा

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में बने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। इस कार्रवाई में करीब 300 आतंकी ढेर हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.