वायुसेना के जवान को बचाने के लिए देशवासियों ने छेड़ी मुहिम, पाकिस्तान सरकार ने जारी किया अभिनंदन का वीडियो

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने हमारे लड़ाकू विमान को गिरा दिया और वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गए जवान का नाम अभिनंदन वर्धमान है।

भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो रिश्ते ज्यादतर वक्त अच्छे नहीं रहते। लेकिन पिछले कुछ दिनों में से जारी तनाव अपने चरम पर है। सबसे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए। इसका बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लिया और उसकी जमीन में घुस कर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। अब पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की है।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने हमारे लड़ाकू विमान को गिरा दिया और वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गए जवान का नाम अभिनंदन वर्धमान है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये माना है कि हमारा एक विमान MIG-21 क्रैश हुआ है। विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान हिरासत में लिए गए जवान अभिनंदन को प्रताड़ित नहीं करेगा और जल्द ही सही सलामत उनकी वापसी होगी।

इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर अभिनंदन का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अभिनंदन बता रहे हैं कि उनसे पाकिस्तान आर्मी के लोग अच्छे से ट्रीट कर रहे हैं।

वायुसेना के जवान अभिनंदन के पाकिस्तान के कब्जे में होने से देश के लोग काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने जवान को वापस लाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। सोशल साइट ट्विटर पर अभिनंदन को वापस लाने को लेकर अभियान टॉप 3 में ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर यूजर्स #Abhinandan, #BringBackAbhinandan हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। कई लोग #SayNoToWar हैशटैग के जरिए शांति की अपील की जा रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.