पुलवामा हमले से लेकर अभिनंदन को हिरासत में लिये जाने तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरा अपडेट

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच और ज्यादा तल्खी आ गई है। दोनों देश की सेनाएं एक दूसरे खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। 10 प्वाइंट्स में समझिए पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की आतंकियों के खिलाफ एक्शन और फिर विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में लिए जाने तक पूरा अपडेट।

1. 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा में फिदायीन हमला किया। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।

2. जवानों की शहादत के बाद पूरा देश भारी गुस्सा। लोगों ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। देशभर में इसको लेकर प्रदर्शन भी हुए

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। लोगों को भरोसा दिलाया कि एक्शन जरूर होगा।

4. रूस, अमेरिका समेत तमाम शक्तिशाली देशों ने भारत पर हुए इस हमले की निंदा की। पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा।

5. मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। दावा किया कि 300 ज्यादा दहशतगर्द को मार गिराया गया।

6. पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। पाकिस्तान के दो जेट भारतीय सीमा में 3 किमी तक घुस आए। लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद वो वापस लौट गए।

7. पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में कुछ बम भी गिराए। ये बमबारी जम्मू-कश्मीर के आसपास की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

8. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का F-16 विमान मार गिराया। हालांकि पाकिस्तान ने भारत के इस दावे को खारिज किया है।

9. भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान के खदेड़ते हुए वायुसेना का MIG-21 विमान क्रैश हो गया। पाकिस्तान ने विमान उड़ा रहे विंग कमांडर को हिरासत में ले लिया।

10. पाकिस्तान की सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का एक वीडियो पोस्ट किया है। वहीं पूरे देश में कमांडर को वापस लाने के लिए लोगों ने मुहिम छेड़ दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.