पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 5वें दिन बोढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपये लीटर से ऊपर चला गया। डीजल भी दिल्ली में 64 रुपये प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है। नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपये लीटर से उंचा हो गया है।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है।
इंडियन ऑयल के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13 रुपये, 72.24 रुपये, 75.77 रुपये और 72.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18 रुपये, 65.95 रुपये, 67.18 रुपये और 67.78 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपये, 69.94 रुपये, 71.31 रुपये और 71.10 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपये, 63.46 रुपये, 64.41 रुपये और 64.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
देश के दूसरे प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपये, 69.94 रुपये, 74.24 रुपये, 69.02 रुपये, 73.18 रुपये और 70.77 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.13 रुपये, 63.48 रुपये, 67.43 रुपये, 65.40 रुपये, 65.44 रुपये और 66.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल का भाव नए साल में करीब दो रुपये लीटर और डीजल का भाव दो रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.