Blog

देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कब तक होगी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी!

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल केदाम  6 पैसे, वहीं डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरीर दर्ज की गई है। देश के दूसरे हिस्सों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमत इस समय नवंबर के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 74.19 रुपये, कोलकता में 76.88 रुपये, मुंबई में 79.85 रुपये और चेन्नई 77.12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत है। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.14 रुपये, 69.56 रुपये, 70.44 रुपये और 70.98 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले लगातार 8 दिनों तक पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसी महीने 14 सितंबर को सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हुए हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 16 सितंबर को अचानक करीब 20 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था जोकि 28 साल बाद आई सबसे बड़ी एक दिनी तेजी थी। कथित तौर हमले की जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी।

इस हमले के बाद इंडिया में पेट्रोल दो रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में 1.70 रुपये लीटर बढ़ गया है तो कुछ अन्य शहरों में डीजल के दाम में इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का मानना है कि आगे भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.