Categories: IndiaNews

देश में सोमावर को भी बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, तेल की बढ़ती कीमतों का कोई चुनावी कनेक्शन है?

लोकसभा चुनाव होने में अभी करीब तीन महीने का वक्त बचा है। ऐसे में चुनाव से कुछ महीने पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं।

देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन और पेट्रोल के दाम में लगातार 5वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे, जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 26 पैसे, मुंबई में 28 पैसे और चेन्नाई में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल 71.14 रुपये, कोलकाता में 73.23 रुपये, मुंबई में 76.77 रुपये और चेन्नई में 73.85 रुपये बिक रहा है। वहीं डीजल दिल्ली में 65.71 रुपये, कोलकाता में 67.49 रुपये, मुंबई में 68.81 रुपये और चेन्नई में 69.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बढ़ती तेल की कीमतों पर जानकारों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है। और यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज इजाफा हो रहा है। आगे भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से फिलहाल रातह मिलने की उम्मीद कम ही है।

बढ़ती तेल की कीमतों पर विपक्ष से लेकर आम जनता तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अभी करीब 3 महीने का वक्त है, और यही वजह है कि तेल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के करीब आते ही तेल के दाम घट सकते हैं या फिर बढ़ोतरी का सिलसिला रुक सकता है। उधर, सरकार का कहना है कि तेल कीमतों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.