Categories: IndiaNews

सरकार ने आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तान को दे दिया सबूत, क्या अब इमरान करेंगे कार्रवाई?

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच बुधवार को पीएम मोदी ने अपने आवास पर बैठक की। इस बैठक में मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी की अध्यक्षा में करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभालर और रॉ चीफ समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को लेकर इस मीटिंग में चर्चा हुई।

इस बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉजियर सौंप दिया। भारत की ओर से भेजे गए डॉजियर में पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्‍मद के शामिल होने के सबूत हैं। साथ ही पाकिस्तान से ये मांग की गई है कि वह वियन समझौते का पालन करे। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारतीय पायलट को मीडिया के सामने पेश करना निंदनीय हरकत है।

भारत ने पाकिस्तान को ये सबूत उसके मांगने पर दिए हैं। बुधवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने प्रेस से बात की। उन्होंने भारत के सामने बातचीत की पेशकश की। इमरान ने कहा कि भारत हमें आतंकियों के खिलाफ सबूत दे हम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जंग से कोई हल नहीं निकलेगा। इससे पहले भी भारत कई बार आतंकियों के खिलाफ सबूत दे चुका है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बार इमरान खान के जोर देने पर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को सबूत दिए हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात हो कि क्या अपने वादे के मुताबिक, पाक पीएम इमरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं या नहीं?

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.