Categories: IndiaNews

प्रयागराज को लगेंगे पंख, पीएम मोदी ने साढ़े चार हजार करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में रविवार को कुंभ के निर्बाध तथा सफल आयोजन को लेकर संगम तट पर पूजा-अर्चना करने के बाद झूंसी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने इस मौके पर साढ़े चार हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे कुंभ में प्रवास करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि देश के कई शहरों से प्रयागराज की एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। यह प्रयास कुंभ के बाद भी काम आएंगे। स्मार्ट प्रयागराज के लिए तमाम व्यवस्थाएं कमांड सेंटर से होगी। तप से तकनीक की सुखद अनुभूति होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण होगा। मां गंगा स्वच्छ, अवरिल निर्मल हो, इसके लिए कई प्रोजेक्ट हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से एक दर्जन नालों को गंगा में गिरने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ पर्व हमें जोड़ता है। यह पर्व गांव और शहर को एक करता है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सही तस्वीर यहां दिखती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले हर अतिथि का ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि ये आयोजन सिर्फ श्रद्धा नहीं देश की प्रतिष्ठा का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले करोड़ों लोगों के साथ ही करोड़ों विचारों का प्रवाह भी भारत को समृद्ध और सशक्त बनाता रहा है। कुंभ का पर्व भारत और भारतीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह पर्व भाषा, भिन्नता को खत्म कर एक होने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि यह आयोजन दर्शनीय, दार्शनिक और दिव्य बने। सरकार का पूरा प्रयास है कि यहां भारत के गौरवशाली अतीत के दर्शन और वैभवशाली भविष्य की झलक दुनिया को दिखने को मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीर्थराज के जन-जन को मेरा सादर प्रणाम। यहां आने का कार्यक्रम बनते ही नई ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हजारों वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दुनिया के 70 से अधिक देशों के राजदूतों ने स्वयं कुंभ क्षेत्र एवं मानवता के सबसे बड़े संगम का दर्शन किया है। आज का दिन हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कुंभ मेले का प्रारम्भ करते हुए गंगा पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का यह कुम्भ प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पहली बार अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए जाना जाएगा।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.