पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से आधे घंटे तक क्या बात की?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब आधे घंटे तक बात की। दोनों देशों के प्रमुखों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन को लेकर बातचीत हुई।

करीब 30 मिटन की बातचीत में पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना क्षेत्र में पैदा करने का आरोप लगाया। पीएम ने ट्रंप से कहा कि ‘कुछ नेताओं द्वारा’ भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी क्षेत्रीय शांति के लिए लाभकारी नहीं है। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से हिंसा मुक्त वातावरण बनाने पर जोर दिया और कहा कि सीमा पार आतंकवाद की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने उनसे कहा कि जो देश गरीबी, अशिक्षा और बीमारी से लड़ रहा है, भारत उसके साथ सहयोग करने के को तैयार है। राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरा होने का भी जिक्र किया।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने ओसाका में हई दोनों नेताओं की मुलाकात को याद किया। दौरान पीएम ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत के वाणिज्य मंत्री और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि एक दूसरे से मिलेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों का समाधान आपसी हित में करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.