गैस सिलेंडर फटा तो आपको मिल सकता है 50 लाख का मुआवजा, मोदी सरकार फ्री में देती है इंश्योरेंस, पता है?

देश भर में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर फटने से कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे हादसों में परिवार बिखर जाता है।

सिलेंडर फटने से जान तो जाती ही है साथ ही घर भी तबाह हो जाता है। बाद में घर को ठीक कराने में भी लोगों को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन आपको शायद ये नहीं पता कि अगर आपका सिलेंडर फटता है और किसी जान जाती है या फिर घर को नुकसान पहुंचा तो इसके एवज में आपको 50 लाख रुपये तक मुआजवा मिल सकता है वो भी फ्री। दरअसल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर के साथ 50 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस फ्री मिलता है। इसका मतलब ये है कि अगर आपका सिलेंडर फटता है और इससे आपको नुकसान पहुंचा है तो आप भी मुआवजा ले सकते हैं।

अक्सर लोग इसके मुआवजे से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि उनको इसकी जानकारी नहीं होती। बता दें कि ये मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी देती है। इसके लिए एलपीजी कंपनियां अपने उपभोक्ता के लिए इंश्योरेंस कंपनियों से पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी लेती हैं। ये थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होता है। इसके लिए एलपीजी कंपनियां हर साल इंश्योरेंस कंपनियों को भारी रकम चुकाती हैं।

इस पॉलिसी के तहत किसी व्यक्ति विशेष के नाम इंश्योरेंस नहीं होता है, बल्कि उस एलपीजी उपभोक्ता और उसके परिवार के लिए होता है, जिसके साथ कोई हादसा होता है। इसका मतलब ये है कि अगर उपभोक्ता के साथ कोई हादसा होता है, तो पॉलिसी के तहत इंश्योरेंस कंपनियां पीड़ित और उसके परिवार को मुआवजा देती हैं। हादसे के बाद आप कंपनी से मुआवजा मांग सकते हैं। अगर कंपनी पीड़ित पक्ष को मुआवजा नहीं देती या पीड़ित पक्ष मुआवजे की राशि से संतुष्ट नहीं है, तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। कोर्ट मुआवजे की राशि पीड़ित की उम्र, आय और दूसरी शर्तों के आधार पर तय नहीं करता है। मुआवजा नुकसान के आधार पर तय किया जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.