पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार होने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बंगले को ढहाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ के अलीबाग में नीरव मोदी के फार्म हाउस के अंदर बने बंगले को तोड़ा जा रहा है। नीरव मोदी ने पार्यवरण नियमों की अनदेखी करते हुए इस बंगले को बनवाया था। ये वही बंगला है जिसके अंदर लगे पेड़ों पर कभी नीरव मोदी हीरे लटकाया करता था। 20 हजार वर्गफीट में बने इस बंगले को तोड़ने में प्रशासन को करीब 4 दिन लगेंगे। तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।
जिस फर्म हाउस के अंदर ये बंगला बना है उसे पिछले साल फरवरी के महीने में ईडी ने सील कर दिया था। ईडी से इजाजत लेने के बाद प्रशासन ये र्कावाई कर रहा है। इससे पहले हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस इलाके में जो भी बंगले पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए बनाए गए हैं, उन्हें तोड़ दिया जाए। बंगले को तोड़ने से पहले ईडी ने चल संपत्तियों को यहां से हटा लिया है।
इस आलीशान बंगले और फार्म हाउस की एक लंबी कहानी है। इसी बंगले में नीरव मोदी कभी फैशन शो आयोजित किया करता था। फैशन शो में देश दुनिया की बड़ी हस्तियां आया करती थीं। फार्म हाउस में फैशन शो के दौरान नीरव मोदी नुमाइश में पेड़ों पर हीरे लटकाया करता था जो बेहद आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। 2017 में नीरव मोदी ने इस फार्म हाउस में आयोजित एक फैशन शो एक वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाला था। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नीरव मोदी की पार्टियों में उस वक्त कितनी रौनक हुआ करती थी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.