मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया है। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदौरे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने 70 साल की उम्र में इंदौर के अरविंदो अस्पताल में आखिरी सांस ली। राहत इंदौरी ने आज सुबह कोरोना संक्रमित होने के बारे में खुद जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन न करें। मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।”
इंदौर से स्थानीय पत्रकार शुरैह नियाजी के अनुसार, राहत इंदौरी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। राहत का जन्म एक जनवरी, 1950 को हुआ था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.