चंद्रबाबू नायडू के उस ‘प्रजा वेदिका’ को तोड़ दिया गया जहां कभी जनता दरबार लगाते थे, ये है वजह

मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटने के बाद से ही टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। अब उन्हें एक और झटका लगा है। जिस आलीशान सरकारी इमारत में वो जनता दरबार लगाते थे। उसे तोड़ दिया गया है।

नायडू ने अपने कार्यकाल के दौरान ही इस इमारत को बनवाया था और इसका नाम प्रजा वेदिका रखा गया था। गौलतलब है कि तेलंगना के मौजूदा सीएम जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को इमारत को तोड़ने का आदेश दिया था। अमरावती स्थित इस इमारत में नायडू जनता दरबार लगाते थे। ठीक इसके बगल वाले घर में में चंद्रबाबू नायडू रहते हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के परिवार की सुरक्षा में भी कटौती की है। तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं का आरोप है कि नायडू और उनके परवार के लोगों को इस बात की जानकारी तब मिली जब वो विदेश से छुट्टी मना कर लौटे। नायडू के बेटे को पहले जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। अब उसे घटाकर वाई कैटेगरी की कर दी गई है।

इमारत तोड़े जाने पर जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि नायडू एक अवैध इमारत में रहते थे। साथ ही उन्होंने अपने घर के बगल में इमारत को बनवाकर कानून और नियमों का उल्लंघन किया था। आपको बता दें कि इससे पहले 4 जून को चंद्रबाबू नायडू ने एक खत लिखकर प्रजा वेदिका का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.