उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह हादसा फरीदपुर में एनएच-24 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के शिक्षा अरविंद पांडे के बेटे की कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। ये हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे कार में सवार हो कर गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-24 पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में शिक्षा मंत्री के बेटे के अलावा कार में सवार दो और लोगों की मौत हो गई है। वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

फरीदपुर में एनएच-24 पर हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाया और हादसे की सूचना उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और उनके परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के घर पर मातम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.