Categories: Newsखेल

मलेशिया मास्टर्स: सेमीफाइनल हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साइना नेहवाल, स्पेन की केरोलिना ने हराया

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

नेहवाल को टूर्नामेंट में एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शनिवार को मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की केरोलिना मारिन ने सीधे गेम में 21-16, 21-13 से हरा दिया। साइना नेहवाल ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और 5-2 की बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद मारिन ने 6 अंक हासिल किए और 11-9 की बढ़त बना ली।

साइना ने वापसी की और गेम में 14-14 की बराबरी कर ली, लेकिन मारिन ने अगले 9 में 7 अंक हासिल करते हुए गेम को 21-16 से जीत लिया। मारिन ने दूसरे गेम में शानदार खेल को जारी रखा और नेहवाल द्वारा किए गए अनफोसर्ड एरर की बदौलत 11-6 की बढ़त बना ली।

ब्रेक के बाद भी मारिन ने अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया और गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। दानों खिलाड़ियों के बीच यह मैच 40 मिनट तक चला।

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली नेहवाल और रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली मारिन के बीच ये अब तक का 11वां मैच था। स्पेनिश खिलाड़ी ने 6 जबकि नेहवाल ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

पुरुष एकल वर्ग में भारत के किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को ही क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। दक्षिण कोरिया के सोन वान हो ने रोमांचक मुकाबले में श्रीकांत को 21-23, 21-16, 21-17 से शिकस्त दी थी।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.