Categories: IndiaIndia NewsNews

अंडमान-निकोबार को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, 3 द्वीपों के नाम भी बदले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंडमान-निकोबार पहुंचे। यहां उन्होंने साल 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल से पहले अंडमान-निकोबार को कई तोहफे दिए हैं। रविवार को पीएम ने सी-वॉल समेत कई परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने अरोंग में आईटीआई और कार निकोबार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। साथ ही अंडमान-निकोबार को डीम्ड यूनिवर्सिटी का तोहफा दिया। पीएम ने यहां तीन द्वीपों के नाम बदलने का भी ऐलान किया। मोदी ने रॉस आइलैंड, नील आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड के नाम बदल कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद और स्वराज नाम कर दिया। अब ये द्वीप इसी नाम से जाने जाएंगे।

150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री मोदी अंडमान-निकोबार में साल 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वो सेल्यूलर जेल के भी गए। मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 75 साल पहले तिरंगा फहराया था। पीएम ने कहा कि जब आजादी ने नायकों की बात आती है,  तो नेताजी का नाम हमें गौरव और नई ऊर्जा से भर देता है। आजाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री सुभाष बाबू ने अंडमान की इस धरती को भारत की आजादी की संकल्प भूमि बनाया था।

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने कहा, ‘’यहां बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। अगले 20 साल के लिए पानी की समस्या न हो, इसके लिए धानीकारी बांध की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है।‘’ पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में विकास की पंचधारा, जिसमें बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुज़ुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई शामिल है, को सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 hour ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.