वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका गांधी ने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है।

हालांकि वो चुनावी मैदान में पीएम मोदी को टक्कर देंगी या नहीं ये फैसला उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। प्रियंका गांधी को जब से पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है तभी से वो काफी सक्रिय हैं। चुनावी कैंपेन के दौरान वो ये इशारा दे चुकी थीं कि वो चुनाव लड़ सकती हैं। पिछले दिनों एक समर्थक के चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने मजाक में कहा था कि क्या वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं?

पिछले महीने प्रियंका गांधी ने वाराणसी का दौरा किया था। इस दौरान प्रियंका ने बनारस में बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर दर्शन किए। शहीदों के परिजनों से भी मिलीं और रोड शो भी किया था। बनारस की सीट से अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। हालांकि प्रियंका के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि सूबे में एसपी-बीएसपी गठबंधन ने सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीट पर ही अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। जानकारों का मानना है कि अगर गठबंधन का उम्मीदवार भी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होगा तब वो कांग्रेस का वोट काट सकता है।

आपको बता दें कि साल 2014 में वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के केजरीवाल के साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। 2014 में मोदी के पक्ष में हवा थी, नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को 3,71,784 के भारी वोटों से हराया था। नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले थे। जबकि अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.